फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक सवार ने कांवड़िए को मारी टक्कर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कावंड़िए को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे कांवड़ जमीन पर गिर गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत किया। पिरान कलियर थाना क्षेत्र इमलीखेड़ा मार्ग पर शनिवार को एक कावंड़िया गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इस बीच एक बाइक सवार ने गंगाजल लेकर जा रहे एक कांवड़िए को टक्कर मार दी। इससे कांवड़ जमीन पर गिर गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस बीच बाइक सवार ने कांवड़ियों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि कावंड़िए को समझाकर दोबारा गंगाजल लेने के लिए बाइक पर हरिद्वार भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें