फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भीम आर्मी ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समर्थन

Thu, 16 Apr 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे धरने में पहुंचे संगठन के कार्यकर्ता
विज्ञापन




लक्सर। मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों के लिए चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भीम आर्मी ने अपना समर्थन दिया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को उनकी लड़ाई में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौ अप्रैल से लक्सर ब्लॉक मुख्यालय में धरना दे रहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने बीएलओ ड्यूटी सहित कार्यों का बहष्किर किया है। बृहस्पतिवार को भी वह धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव सुशील पाटिल, सत्येंद्र राणा, धर्मेंद्र डाबर और ललित कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू ने बताया कि उनकी मांगें पूरी तरह से जायज हैं। उनके आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष संतो देवी ने कहा कि विभाग जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करता वह अपने आंदोलन पर डटे रहेंगे। इस दौरान पूनम, इंदू, पारुल, गीता, संजो, रुखसार, मीनाक्षी, अंजलि, सीमा, प्रीति, ऋतु, राजबाला, पूनम, रिंकी, सुनीता, बबली, दीपमाला सहित कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें