फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार में आग लगने से दहशत में आए लोग

Thu, 16 Apr 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
विज्ञापन

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र में सती मोहल्ला सोलानी नदी स्थित श्मशान घाट के पास बुधवार देर रात कार में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब कार एक खाली प्लॉट में खड़ी थी। देर रात अचानक उठी आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें इतनी विकराल थी कि कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सका। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग की भयावहता ने लोगों को काफी डरा दिया। रुड़की फायर स्टेशन इंजार्च वंश नारायण यादव ने बताया कि बीती रात 11 बजे सूचना मिली कि सती मोहल्ला निकट इंदिरा पार्क के पास सबीना निवासी मर्दगान मोहल्ला मंगलौर की कार में आग लगी है। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास के अन्य इलाकों में नुकसान होने से बच गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें