फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला, दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने तीन तलाक दे दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बंदा रोड माहिग्रान निवासी फिरदौस ने पुलिस को बताया कि करीब आठ साल पूर्व उसकी शादी प्रवेज निवासी ग्राम भैैसारेड़ी, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उसे पता चला कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। आरोप है कि एक माह पूर्व पता चला कि पति ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली और उसी के साथ रह रहा है। उसने विरोध किया तो पिटाई कर दी। साथ ही घर से निकालने की धमकी दी। उसने पति को समझाने का प्रयास किया तो उसे घर से निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक दे दिया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रवेज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें