फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सेंधमारी, जाग होने पर भागे चोर

Sat, 25 Feb 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बैंक आफ बड़ौदा में सेंधमारी कर डीबीआर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। पड़ोसियों की शोर मचाने पर चोर बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


एनएच-58 पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के पिछले हिस्से में शनिवार तड़के चोर सेंध लगाकर अंदर घुसे और डीबीआर, सीपीयू, मॉनीटर और कुछ अन्य सामान चुरा लिया। बैंक में खटपट की आवाज होने पर कालोनी में जाग हो गई। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक, चप्पल, कुछ औजार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कठैत मौके पर पहुंचे और चोरों की ओर से मौके पर छोड़ा गया सामान कब्जे में लिया। उसके बाद शाखा प्रबंधक को बुलाकर बैंक खुलवाया गया। शाखा प्रबंधक विपिन के मुताबिक कुछ इलेक्ट्रानिक सामान चोरी हुआ है। नकदी सुरक्षित है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इस बैंक के ठीक सामने एसबीआई के एटीएम में चोरी का प्रयास हुआ था। इस मामले में पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। सूत्रों के अनुसार बैंक में चोरी में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। यही कारण है कि पहले नकदी को न लेकर कंप्यूटर, मानीटर और डीबीआर पर हाथ साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें