फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगी मतपेटियां, होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद बुधवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।मतगणना स्थल के मुख्य गेट से आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।बिजली की व्यवस्था के लिए लगाया गया जनरेटरबिजली की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कॉलेज परिसर में जनरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद बुधवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना का काम रुड़की, लक्सर, खानपुर और भगवानपुर में सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए इसके लिए अधिकारी दिनभर मतगणना स्थल पर मंथन करते रहे। लक्सर ब्लॉक की मतगणना किसान इंटर कॉलेज में होगी। यहां पर प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक के साथ चार मतगणनाकर्मी लगाए गए हैं। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिए चार स्तर पर बेरिकेडिंग की गई है। मतगणना स्थल के मुख्य गेट से आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बिना पास वाले व्यक्ति मतगणना हाल की ओर नहीं जा सकेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू की जाएगी।
विजयी प्रत्याशियों को बायोडाटा देना अनिवार्य
पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का बायोडाटा जमा करना अनिवार्य होगा इसलिए सभी प्रत्याशियों को आधार कार्ड की छाया प्रति पासपोर्ट साइज फोटो लेकर ही मतगणना केंद्र में आना जरूरी होगा। यह जानकारी बीडीओ पवन सिंह सैनी ने दी है। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर प्रपत्र उपलब्ध होंगे। इसमें विजयी घोषित प्रत्याशियों के नाम, पता अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के अलावा ईमेल आईडी आधार संख्या भरी जाएगी। पासपोर्ट साइज फोटो लगाई जाएगी। इस प्रक्रिया को प्रमाणपत्र प्राप्त करने से पूर्व विजयी प्रत्याशियों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

छह चक्र में होगी गणना
एक टेबल पर छह चक्र में गणना होगी। बीडीओ पवन सिंह सैनी ने बताया कि पहले ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्य के मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के मतों की गिनती की जाएगी। बुधवार को ग्राम प्रधान पद के 51, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40, ग्राम पंचायत सदस्य के 587 और जिला पंचायत सदस्य के 6 उम्मीदवारों का फैसला हो जाएगा। प्रशासन ने आगजनी आदि घटनाओं को रोकने के लिए कॉलेज के बाहर अग्निशमन की गाड़ी को तैनात कर दिया है जो 24 घंटे तैयार रहेगी। वहीं लेडीज और पुरुष शौचालय की अलग से व्यवस्था की गई है। किसी भी घटना और मतगणना पर नजर रखने के लिए 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना के दौरान किसी ने भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो सीसीटीवी में कैद हुए व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बिजली की व्यवस्था के लिए लगाया गया जनरेटर
बिजली की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कॉलेज परिसर में जनरेटर की व्यवस्था की गई है। बिजली के बंद हो जाने पर जनरेटर के माध्यम से बिजली की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें