फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट डलवाने का प्रयास, पुलिस ने भांजी लाठी

सार

बेलड़ा गांव में प्रधान पद की महिला प्रत्याशी के पति ने सोमवार देर शाम मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डलवाने का प्रयास किया तो जमकर हंगामा हो गया।सोमवार शाम बेलड़ा गांव में मतदान के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलड़ा गांव में प्रधान पद की महिला प्रत्याशी के पति ने सोमवार देर शाम मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डलवाने का प्रयास किया तो जमकर हंगामा हो गया। प्रत्याशी के पति को दूसरे प्रत्याशी ने थप्पड़ जड़ दिया जिससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने मामला बढ़ता देख लाठियां भांजकर प्रत्याशी के पति और समर्थकों को दूर तक दौड़ाया। इसके बाद केंद्र पर मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सोमवार शाम बेलड़ा गांव में मतदान के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी के पति ने एक बूथ पर फर्जी वोट डलवाने का प्रयास किया। महिला प्रत्याशी का पति खुद भी जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहा था। इस पर दूसरे जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने विरोध कर हंगामा कर दिया। इस बीच दोनों में नोकझोंक हो गई और महिला प्रत्याशी के पति को जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने थप्पड़ जड़ दिया जिससे हंगामा हो गया।
पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि महिला प्रत्याशी के पति ने दूसरे बूथ पर दोबारा फर्जी वोट डलवाने का प्रयास किया तो फिर हंगामा हो गया। हंगामा होता देख पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी और महिला प्रत्याशी के पति व समर्थकों को दूर तक दौड़ाया। इसके बाद पुलिस ने मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बेलड़ा में वोट डालने पर विवाद हुआ था जिसे पुलिस ने शांत करा दिया था।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के प्रियांशु, छोटू, विजयपाल, अमित, जगभूषण और बंगाल घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, विजयपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें