फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास बिकने पर एक कर्मी पर गिरी गाज

Sat, 16 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नगर निगम का आवास बेचने के मामले में एक कर्मचारी पर गाज गिर गई है। एमएनए के कहने के बावजूद नोटिस जारी नहीं करने पर उसे अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही कब्जेधारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। निगम प्रशासन के सख्त रुख के बाद कब्जेधारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


नगर निगम की गांधी वाटिका स्थित एक आवास बिकने का मामला अमर उजाला में उजागर होने के बाद एक ओर जहां कब्जेधारियों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं निगम प्रशासन भी हरकत में है। मामला प्रकाश में आने के बाद एमएनए गोपाल सिंह चौहान ने निगम के आवासों पर अनाधिकृत कब्जा जमाए लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी की ओर से नोटिस जारी नहीं किए गए थे। इस पर दो दिन पहले एमएनए ने संबंधित कर्मचारी का निगम में ही अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया है। एमएनए गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि निगम में अवैध रूप से आवासों पर कब्जा जमाए लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें