फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने हथौड़े एटीएम मशीन तोड़ने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बेखौफ बदमाश ने एटीएम केबिन में घुसकर हथौड़े से मशीन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। उसकी करतूत केबिन के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान कर रही है। वहीं, मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रुड़की के एटीएम बदमाशों के निशाने पर हैं। कुछ दिन पूर्व एसडीएम चौक स्थित एटीएम को बदमाशों ने तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद ढंडेरा में भी एटीएम से छेड़छाड़ की गई थी। अधिकारियों ने पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देेश दिए थे। बावजूद इसके बदमाश पुलिस गश्त को धता बताकर वारदात कर रहे हैं। एक बार फिर एटीएम लूट की कोशिश की घटना सामने आई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में एक बैंक का एटीएम लगा है।
बदमाश ने एटीएम में घुसकर मशीन को हथौड़े से तोड़ने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी वह सफल नहीं हो पाया। अगले दिन एटीएम मशीन से छेड़छाड़ देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाश की करतूत कैद हो गई। घटना पंद्रह जून की रात की बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जिस बैंक का एटीएम है, उसके मैनेजर से बात की गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। साथ ही फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें