फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक के घर में घुसकर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात दुर्गा कॉलोनी में जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन

मामला दो समुदाय का होने पर पुलिस रख रही नजर


संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। एक घर में घुसकर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। शोर होने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गा कालोनी निवासी रितिक का क्षेत्र के ही जलालपुर गांव निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक से शनिवार की शाम विवाद हो गया था। इस बीच दोनों में जमकर मारपीट हो गई। उस समय आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के कई लोग शनिवार की रात रितिक के घर में लाठी-डंडे लेकर घु़स गए और हमला बोल दिया। इस बीच रितिक पक्ष की ओर से भी बचाव में युवकों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। वहीं, हंगामा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को जमा होता देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें