चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
लक्सर। सगाई समारोह के दौरान लोहे की राॅड और लाठी - डंडों से दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी मोनू कुमार ने तहरीर में बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि हैं। 19 नवंबर को वह अपने एक परिचित के यहां सगाई समारोह में आए थे। यहां सत्येंद्र राणा निवासी अकबपुर ऊद नके साथ बहस और अभद्रता करने लगा। यहां मौजूद लोगों ने उसे समझा बुझाकर वापस भेज दिया। आरोपी उन्हें धमकी देकर वहां से निकल गया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों अंकित, आशीष व विशाल निवासीगण अकबरपुर ऊद के साथ लोहे की राॅड और लाठी डंडों से लैस होकर वहां आया आया और गाली गलौज करने लगा। यहां मौजूद विकास निवासी बसेड़ी और जोनी निवासी लक्सर गांव ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से विकास को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।