फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जिला विज्ञान महोत्सव में आर्य कन्या पाठशाला ने मारी बाजी

Sat, 21 Nov 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका रुड़की में छह विकासखंडों के विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
विज्ञापन

रुड़की। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सभी छह विकासखंडों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर विज्ञान मॉडल, परियोजनाओं और नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की ने प्रथम, नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मंगलौर ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर व जूनियर वर्ग में क्रमश विज्ञान प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता में कपीश व हमरा, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में सानिया व मो. अनस, गणितीय प्रतिरूपण में वंश व उसी , स्वास्थ्य व स्वच्छता में शुभ्रा व रमनदीप, हरित ऊर्जा में आर्य व इकरा, ग्रामीण परिवर्तन में सानिया व छाया और आपदा प्रबंधन में नंदिनी कश्यप व हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रतिनिधि पंकज चंद्र रहे। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक वर्तमान समय की जरूरत हैं। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित कर अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आनंद भारद्वाज, मेहराज अहमद, शान-ए-करीम सिद्दीकी, जयकृत रावत, प्रेरणा बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें