फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दो भाइयों से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे दो नाबालिग छात्रों पर कुछ युवकों ने हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित मोहल्ला पठानपुरा निवासी वकील अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके भाई पर एक व्यक्ति के कुछ पैसे बकाया थे। उन्होंने घर में घुसकर अभद्र व्यवहार किया था लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने 29 अक्तूबर को ट्यूशन पढ़कर लौट रहे उसके दो भतीजों को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों के साथ मारपीट की। हमले में रहमान और अरमान को गंभीर चोटें आईं हैं। आसपास के लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिरोज, अमजद, असलम व अजीम निवासी पठानपुरा और अन्य के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें