कोतवाली पुलिस ने संरक्षित पशु का कटान किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके बाद आरोपी की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि लक्सर कोतवाली के दरोगा आशीष कुमार ने 26 अक्तूबर 2022 को लक्सर कोतवाली में संरक्षित पशु का वध कराए जाने का मामला नगला खुर्द गांव में पकड़ा था। जांच-पड़ताल में पुलिस ने पाया था कि गांव के ही वसीम ने घटना को अंजाम दिया था लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इसके बाद न्यायालय ने उसके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। अब इसके बाद पुलिस ने उसकी कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा कर दिए थे। पुलिस टीम में दरोगा बबलू चौहान, दीपक चौधरी, पुलिस कर्मी, अरविंद चौहान व भूषण शर्मा होमगार्ड शामिल थे।