फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले एटीएम हुआ हैंग, फिर उड़ गए 20 हजार

Fri, 19 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकालते समय अचानक एटीएम हैंग हो गया। बाद में खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि यह रकम एटीएम के माध्यम से निकाली गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी हैकर ने एटीएम को हैंग कर यह रुपये निकाले हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान में तैनात कर्मचारी तेजपाल ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह शुक्रवार को सुभाषनगर पनियाला रोड स्थित एक एटीएम पर रुपये निकालने गया था। उसने दो बार 10-10 हजार रुपये की एंट्री एटीएम मशीन में फीड की, लेकिन रुपये नहीं निकले और  एटीएम हैंग हो गई।   काफी देर तक जब रुपये नहीं निकले तो वह एटीएम से लौट गया। कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक जाकर सारी बात बताई। बैंक ने बताया कि एटीएम से रुपये निकले हैं। इसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि एटीएम मशीन को हैक कर उसे पहले हैंग किया गया। इसके बाद रुपये निकाले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें