फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लगी आग, जलने से बचा कैश

Fri, 13 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रुड़की में आग लगने से फुंका एटीएम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एक एटीएम केबिन में बीती देर रात अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे कैबिन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही एटीएम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने तुंरत ही फायर स्टेशन को फोन कर दिया और फायर ब्रिगेड भी तत्काल पहुंच गई जिससे आग पर काबू पा लिया गया। एटीएम में मौजूद 7.44 लाख रुपये का कैश भी राख होने से बच गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित रुड़की तिराहे के समीप स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का एटीएम कैबिन है। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे अचानक स्पार्क होने से कैबिन में आग भड़क गई। मौके पर मौजूद गार्ड ने पहले तो स्वयं आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नियंत्रण से बाहर होने पर उसने तुरंत ही फायर स्टेशन रुड़की को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही चंद ही मिनटों में फायर स्टेशन आफिसर बीएल डबराल दमकल और फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले बिजली का कनेक्शन काटा और इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकल की टीम ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। मामले की जानकारी पाकर स्टेट बैंक आफ पटियाला शाखा के मैनेजर सुधांशु नेगी भी वहां पहुंच गए। आग पर समय से काबू पा लिए जाने से एटीएम मशीन में रखा कैश जलने से बच गया है। हालांकि एटीएम मशीन आग से पूरी तरह से जल गई है।

एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट 
फायर स्टेशन के एफएसओ बीएल डबराल ने बताया कि एटीएम केबिन में दो एसी लगे हैं। चार घंटे में एक एसी बंद हो जाता है और दूसरा एसी चल जाता है। यह सिस्टम ऑटोमेटिक है। एक एसी के बंद होने पर दूसरे एसी के चलने के दौरान ही यह स्पार्क हुआ है। ऐसा प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है।
विज्ञापन


एटीएम कैबिन में जिस समय आग लगी, उस समय मशीन में 7.44 लाख रुपये थे। आग ने मशीन को जला दिया। लेकिन समय से आग पर काबू पाए जाने से कैश बच गया। हालांकि उनका यह कैश और एटीएम मशीन इंश्योर्ड था। 
विज्ञापन

-सुधांशु नेगी, शाखा मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, शिव कांप्लेक्स, रुड़की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें