फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लापरवाही पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर से सीडीओ कार्यालय भेजी गई पंजीकृत डाक दस दिनों के बाद प्रेषक को लौटाए जाने के मामले में डाक विभाग ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन शिकायतकर्ता को दिया है।
विज्ञापन

रायसी गांव निवासी राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल कुंडलीवाल ने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत कर बताया था कि उन्होंने छह जून को एक आवश्यक पत्र मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को भेजा था। लिफाफे पर स्पष्ट पता अंकित होने के बावजूद डाक नहीं पहुंची और 10 दिनों के बाद उन्हें लौटा दी गई। बताया कि मामले में विभाग के सहायक निदेशक ने पत्र में बताया कि प्रकरण की जांच में आर्टिकल के लिफाफे पर प्राप्तकर्ता और प्रेषक का पता ऊपर व मध्य भाग में लिखे जाने से भ्रम की स्थिति बनी। जांच में सामने आया कि 11 से 16 जून तक आर्टिकल के हरिद्वार मुख्य डाकघर में रहने के दौरान सतर्कता बरतने पर उसे प्रेषित किया जा सकता था। मामले में संबंधित डाक सहायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ किए जाने की बात उन्होंने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें