फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आर्य समाज ढंडेरी ख्वाजगीपुर का वार्षिक उत्सव आयोजित किया

Sun, 05 Apr 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
आर्य समाज ढंडेरी ख्वाजगीपुर में आयोजित वा​र्षिक उत्सव में भजन प्रस्तुत करते भजनोपदेशक। स्वयं
विज्ञापन
रुड़की। आर्य समाज ढंडेरी ख्वाजगीपुर में पूर्व ग्राम प्रधान विकास सैनी की चौपाल पर एक दिवसीय वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत यज्ञ से हुई, जो ऋषिपाल आर्य व ब्रह्मानंद के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। यजमान के रूप में संजय सैनी व उनकी धर्मपत्नी शशि सैनी ने आहुति दी। कार्यक्रम में ग्रामवासियों व आर्य समाज के पदाधिकारियों ने भी यज्ञ में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने किया। आर्य समाज के विद्वान संदीप वेदालंकार ने वेदों के अध्ययन, प्रचार-प्रसार और मूल ग्रंथों के स्वाध्याय का आह्वान किया। उत्सव में जिले की विभिन्न आर्य समाज संस्थाओं के प्रतिनिधि व जिला सभा हरिद्वार के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान विधिराम सैनी, ईश्वर आर्य, बाबूराम सैनी, गौतम आर्य, जगपाल सिंह, वेदपाल सिंह, पवन आर्य, निर्दोष आर्य, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें