बीडीएस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
- प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया के साथ ट्रेनों में भी की गई चेकिंग
लक्सर। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को लक्सर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बम निरोधक दस्ते ने जीआरपी के साथ प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में चेकिंग की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर रविवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकटघर, प्रतीक्षालय, पार्किंग स्थल पर जांच की। इसके अलावा ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच के साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष जीआरपी रचना देवरानी ने बताया कि अभियान के दौरान यात्रियों को जहर खुरानों से सावधान रहने और किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक भी किया गया।