ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
लक्सर। ग्रामीण के घेर में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी और रखा हजारों की कीमत का सामान चोरी हो गया। किसान ने गांव के ही व्यक्ति पर सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी मुबारिकपुर गांव निवासी रितिक ने तहरीर में बताया कि, 20 नवंबर की सुबह वह अपने घेर में गए थे। यहां सामान अस्त - व्यस्त पड़ा था। उन्होंने देखा तो उनके ट्रैक्टर पर लगी बैटरी, हीच टिलर की टाॅपलिंग और एक बिजली की मोटर सहित हजारों का सामान गायब था। उन्होंने जानकारी ली तो गांव निवासी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि रात के 3 बजे उसने गांव के ही आदेश राठौर को उनके घेर के समीप देखा था। रितिक ने आदेश पर ट्रैक्टर की बैटरी और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की विवेचना की जा रही है।