फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पनियाला क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी तमंचा रखने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका। पुलिस ने आरोपी की पहचान अयान निवासी सिकरौढा, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में की है। उसकी उम्र 18 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें