फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने रास्ता किया बंद, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
रुड़की कोतवाली में सेना द्वारा बंद किए गए रास्ते की शिकायत करने पहुंचे लोगों को समझाते इंस्पेक्? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
टोडा कल्याणपुर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते को लेकर एक बार सेना और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। सेना के रास्ते के विरोध में ग्रामीणों व कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। साथ ही रास्ता खोलने की मांग की। इसे लेकर सेना और लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। हालांकि, बाद में सेना ने रास्ता खोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोडा कल्याणपुर और दुर्गा कॉलोनी की ओर सेना परिसर से होकर रास्ता गुजर रहा है। इसे लेकर काफी समय से सेना और लोगों के बीच विवाद चला आ रहा है। सेना रास्ता बंद करती है तो ग्रामीण विरोध करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता सार्वजनिक है, जिसे बंद नहीं किया जा सकता है। जबकि सेना रास्ते को सैन्य परिसर में बताती है। इसे लेकर कई बार सेना और ग्रामीण आमने-सामने आ चुके हैं। शनिवार की रात एक बार फिर सेना ने इस रास्ते को बंद करने के लिए बैरिकेडिंग और तारों की बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही इस रास्ते की तरफ आने-जाने वाले ग्रामीणों को वापस लौटा दिया। रास्ता बंद होने की सूचना मिलते ही दुर्गा कॉलोनी के समिति अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद समेत टोटा कल्याणपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंच और रास्ता बंद करने का विरोध किया। इसे लेकर सेना व ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामा होने पर सेना ने रास्ता खोल दिया और लोगों को आने-जाने दिया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। वहीं, रविवार को लक्ष्मी प्रसाद समेत कई लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह से की। साथ ही मारपीट का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जानकारी की जा रही है। उधर, जनता कर्फ्यू के दिन बिना मास्क के कई लोगों के कोतवाली के बाहर जमा होने पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने नाराजगी जताई। साथ ही मामले में जांच का आश्वासन देकर उन्हें घर जाने की सलाह देकर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें