फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कॉलेज में एंटी ड्रग यूनिट का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सिमरनजीत कौर के निर्देशानुसार कॉलेज में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया है। ड्रग अवेयरनेस व वेलनेस नेविगेशन स्कीम के तहत नशामुक्ति व पीड़ित को विधिक सहायता उपलब्ध करवाना है। नशे की लत में पड़कर व्यक्ति अपने जीवन को बर्बाद कर लेता है। ऐसे लोगों को जागरूक कर नशे से मुक्ति दिलवाने की कोशिश करनी होगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की दिनभर की क्रियाकलापों पर ध्यान रखना चाहिए। एक थोड़ी सी चूक बच्चों के जीवन को बर्बाद कर सकती है। इस दौरान एनसीसी कैप्टन सुशील कुमार आर्य को यूनिट का नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया और छात्र शिवम कुमार, अनमोल व अभिभावक सतपाल व सिकंदर सिंह को केंद्र का सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर मनोज कुमार, निधि चौधरी, आशीष पंवार, सौरभ परमार, गुंजन पंवार, अरुण व ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें