फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली

विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री- संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। 28 जनवरी की रात चोरों ने अलग-अलग गांवों में किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताई। पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




क्षेत्र के मंडावली निवासी किसान नीटू, मोंटी और महाराज सिंह के खेतों में लगी सिंचाई मोटरें चोरी कर ली गईं। वहीं दहियाकी के किसान अनिल और राजीव के खेतों से भी मोटरें चुरा ली गईं। ग्राम तांशीपुर में चोरों ने मोटर के साथ-साथ फसल को भी निशाना बनाया।



किसान अंकुर और अमित त्यागी के खेतों से चोर ईख (गन्ना) काटकर ले गए। शुक्रवार शाम भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी और जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में किसान कोतवाली पहुंचे। किसानों ने पुलिस के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में किसान बड़ी मुश्किल से फसल तैयार कर रहा है। क्षेत्र में गश्त न होने के कारण चोर सक्रिय हैं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने किसानों को जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें