फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और भाभी की डकार ने तोड़ दिया ननद का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भाभी की डकार से ननद का रिश्ता टूटने का एक अजीबोगरीब मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। महिला के ससुरालियों ने आरोप लगाया कि बहू सावधान इंडिया सीरियल देखकर नए-नए अजीबोगरीब तरीकों से परेशान करती रहती है। महिला के ससुरालियों ने डकार लेने वाली वीडियो भी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

टीवी पर आने वाले सावधान इंडिया सीरियल को देखकर क्राइम करने के कई मामले अब तक सुने होंगे, लेकिन सावधान इंडिया सीरियल देखकर भाभी द्वारा ननद का रिश्ता तोड़ने का रुड़की में पुलिस के पास अजीबोगरीब पहला मामला पहुंचा है। दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला का अपने ससुराल वालों से विवाद चला आ रहा है। महिला घर की दूसरी मंजिल पर रहती है तो ससुराल वाले नीचे के तल पर। ससुराल वालों का आरोप है कि बहू सावधान इंडिया सीरियल देखकर नए-नए तरीकों से उन्हें परेशान करती रहती है। बृहस्पतिवार को महिला की ननद को देखने युवक और उसके परिजन घर आए थे। इसकी जानकारी महिला को लगी तो वह दूसरी मंजिल पर रेलिंग पर खड़े होकर उलटी सीधी हरकतें करने लगी। इस बीच महिला युवक और परिजनों के सामने जोर-जोर से डकार लेने लगी। उसकी हरकत देख युवक और उसके परिजन हैरत में पड़ गए और नाराज होकर बिना रिश्ता किए चले गए। वहीं, महिला की हरकतों की ससुराल वालों ने मोबाइल से वीडियो बना ली। महिला के ससुराल वालों ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि इस संबंध में महिला से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें