फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला पर झबरेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र से एक व्यक्ति ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ झूठे एवं भ्रामक तथ्यों के आधार पर सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर छवि खराब कल जा रही है।
विज्ञापन




संचित कुमार निवासी भगतोवाली थाना झबरेड़ा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

आरोप है कि सुरेश राठौर रविदास पीठ में वर्चस्व बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से रंजिश रखते हैं। इसी के कारण सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उनकी पत्नी उर्मिला राठौर की ओर से उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने की मंशा से झूठे बयान दिए जा रहे हैं। इससे रविदास समाज को ठेस पहुंची है। तहरीर में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में दोनों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ झूठे आरोप अशोभनीय



पूर्व विधायक एवं दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल ने बयान जारी कर कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के खिलाफ झूठे और बिना प्रमाण के आरोप लगाना अशोभनीय है। इस प्रकरण से संत रविदास समाज के लोगाें में भी नाराजगी है। समाज के व्यक्ति की ओर से दोनों आरोपियों खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में वह समाज के लोगों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें