फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हत्या की प्राथमिकी दर्ज, खंगाले जा रहे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहबलपुर-लव्वा मार्ग पर नदी किनारे मिले युवक के लहुलूहान शव के मामले में भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। कस्बे के सीसीटीवी खंगालने के अलावा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।
विज्ञापन




रविवार को भगवानपुर क्षेत्र के बहबलपुर से ग्राम लव्वा की तरफ जाने वाले रास्ते पर नदी के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर मारपीट किए जाने के गहरे निशान थे। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। रविवार शाम को ही मृतक के चाचा दिलशाद निवासी ग्राम बचीटी, थाना देवबंद (सहारनपुर) ने शव की पहचान अपने भतीजे कलीम (23) के रूप में की थी।

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने कलीम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। हत्याकांड को लेकर मृतक के चचेरे भाई फाजिल निवासी ग्राम बचीटी, देवबंद ने भगवानपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन




पुलिस कलीम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह सहारनपुर से भगवानपुर कैसे और किन लोगों के साथ आया था। इंस्पेक्टर रितेश शाह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के रूट और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही हत्या की इस वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें