फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बोतल देगी पांच रुपये का गिफ्ट वाउचर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की प्लास्टिक की खाली बोतलें स्टेशन परिसर या ट्रेन में फेंकने के बजाय यात्री अब इससे कमाई कर सकेंगे। प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए रेलवे रुड़की समेत आठ स्टेशनों पर बॉटल क्रशर मशीन लगाने जा रहा है जबकि देहरादून, हरिद्वार, बरेली और मुरादाबाद रेलवे स्टेशनों पर मशीनें लगाई जा चुकी हैं। आप अपनी इस्तेमाल की गई या स्टेशन और ट्रेनों में पड़ी खाली बोतल एकत्र कर इस मशीन में डाल सकते हैं। इसके बदले रेलवे प्रति खाली बोतल पांच रुपये का गिफ्ट वाउचर देगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश कुमार ने बताया कि देश को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए रेलवे प्रशासन ने नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत मुरादाबाद मंडल में 12 रेलवे स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जा रही हैं। फिलहाल, देहरादून, हरिद्वार, बरेली और मुरादाबाद रेलवे स्टेशनों पर मशीन लगाई जा चुकी है। दो अक्तूबर से यात्री खाली बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाए क्रशर मशीन में डालेंगे। इसके बदले व्यक्ति को रेलवे की ओर से पांच रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। इसके लिए यात्री को क्रशर मशीन में अपना मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा। बोतल क्रश होते ही मोबाइल पर थैंक्यू मैसेज के साथ इनाम की राशि से संबंधित वाउचर मिल जाएगा। इस वाउचर का इस्तेमाल यात्री कुछ चुनिंदा दुकानों और शॉपिंग मॉल में खरीदारी के लिए कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रुड़की, हरदोई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, हापुड़, चंदौसी, रामपुर और अमरोहा रेलवे स्टेशनों पर मशीनें जल्द लगा दी जाएंगी।
बोतलों से बनेगी टी-शर्ट और टोपी
खाली प्लास्टिक की बोतलों से टी-शर्ट और टोपी बनाई जाएगी। डीआरएम तरुण प्रकाश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर बेकार पड़ी खाली बोतलों से टी-शर्ट और टोपी बनाने की योजना है। रेलवे की मंशा है कि विभिन्न ट्रेनों की बोगियों और प्लेटफार्म पर यात्रियों के उपयोग के बाद फेंक दी जाने वाली प्लास्टिक की बोतल से होने वाले नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें