फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। एक ग्रामीण ने राज्यपाल को शिकायती पत्र भेजकर खानपुर बाल विकास विभाग की सीडीपीओ पर कोरोनाकाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। कहा कि लॉग बुक में गड़बड़ी कर डीजल की गाड़ी को पेट्रोल की दर्शाकर भुगतान किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खानपुर के कलसिया गांव निवासी आदेश कुमार ने राज्यपाल को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उन्होंने खानपुर बाल विकास विभाग से आरटीआई के तहत एक सूचना मांगी थी। सूचना में खुलासा हुआ है कि कोरोनाकाल में खानपुर बाल विकास विभाग की सीडीपीओ ने लक्सर की एक ट्रेवल्स फर्म से किराये पर गाड़ी ली थी। लगभग एक साल तक चली गाड़ी का फर्म को भुगतान भी किया जा चुका है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी की लॉगबुक में बाल विकास विभाग के गोवर्धनपुर स्थित मुख्यालय से सीएचसी खानपुर आने-जाने की दूरी 80 किलोमीटर दर्शाई गई, जबकि गोवर्धनपुर से सीएचसी चार किलोमीटर दूरी पर है। ऐसे ही गोवर्धनपुर से माड़ाबेला आने-जाने की दूरी 15 किमी है। इसे भी 80 किलोमीटर दर्शाया गया है। आदेश कुमार ने राज्यपाल से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत जिला परियोजना अधिकारी देव सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, खानपुर की सीडीपीओ मंजेश्वरी रावत का कहना है कि लोकल में चलने पर एक स्थान का नाम भरा गया है। हालांकि गाड़ी लोकल में काफी चली है। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें