फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खानपुर और लक्सर में शाम के समय बिजल कटौती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खानपुर में बैठक कर क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लक्सर और खानपुर क्षेत्र में रोजाना शाम से रात तक बिजली कटौती की जा रही है। वहीं किसानों पर लगातार बिजली के बिल जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा कि खानपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है और पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र आपदा की मार झेल रहा है। इसके बावजूद ऊर्जा निगम की ओर से रोजाना शाम करीब छह बजे से अघोषित कटौती की जा रही है। इससे 48 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लक्सर नगर और देहात क्षेत्र में भी शाम के समय कटौती से लोग परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। नरेंद्र चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को परेशान किया गया तो ऊर्जा निगम के बिजलीघरों में पशु बांधकर धरना दिया जाएगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया। इस दौरान संदीप चौधरी, कामिल प्रधान, सिताब सिंह, सुमित कुमार, बृजेश कुमार, आकिल हसन और अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें