फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, छह पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के पांच अन्य लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार महिला की शादी 12 सितंबर 2021 को मुजफ्फरनगर जिले एक गांव निवासी गुलसनव्वर के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने, शादी में बजट नहीं देने और बरात की उचित खातिरदारी नहीं करने के ताने देने लगे। महिला का आरोप है कि उसे दहेज में अच्छे कपड़े नहीं मिलने की बात कहकर भी प्रताड़ित किया जाता था।
महिला ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका था और उसकी मां ने शादी का प्रबंध किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे गरीब और असहाय समझकर परेशान किया। महिला के अनुसार, इस संबंध में कई बार महिला हेल्पलाइन और पुलिस से शिकायत की गई लेकिन बिरादरी और समाज के लोगों के दबाव में समझौता कराकर उसे वापस ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि 17 जून 2026 को घर पर अकेली होने के दौरान उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार, उसने 31 जुलाई को मंगलौर कोतवाली में शिकायत दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर तीन अगस्त को महिला हेल्पलाइन रुड़की और एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र भेजा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति गुलसनव्वर समेत मुन्तियाज, रिहाना, शाहिन, सैफ अली व दिलशाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें