फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ग्राम समाज की जमीन पर पेड़ों की कटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर तहसील के इस्माइलपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर खड़े जामुन और शीशम के पेड़ों की अवैध कटाई की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कटाई पर रोक लगाने और जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस्माइलपुर गांव निवासी अभिषेक सैनी, ईसमसिंह, लाखनसिंह, सुखवीर सिंह, अजय कुमार आदि जिलाधिकारी से मिले और प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत इस्माइलपुर की ग्राम समाज की भूमि, खाता संख्या-375 के विभिन्न खसरा नंबरों में करीब 1.04 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कई वर्षों पुराने जामुन और शीशम के पेड़ खड़े हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान की ओर से ग्रामवासियों की सहमति और सक्षम प्रशासनिक अनुमति के बिना इन पेड़ों की कटाई कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि पेड़ों की कटाई होती है तो इससे ग्राम समाज की सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचेगी। पेड़ों की कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा बिना अनुमति पेड़ काटने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम से मौके पर भूमि और पेड़ों का सत्यापन कराने की भी मांग की गई है। ग्राम प्रधान विकास कुमार का कहना है कि नियमानुसार पेड़ों की कटाई की अनुमति ली गई है। खुली बैठक में प्रस्ताव भी किया गया था। वन विभाग की अनुमति लेने के बाद ही पेड़ काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें