फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की बीईजी में अग्निवीर भर्ती रैली कल से

Sat, 03 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में 23 अक्तूबर तक होगी भर्ती रैली
विज्ञापन

क्लर्क, एसकेटी, जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए पहुंचेंगे अभ्यर्थी
रुड़की बीईजी में अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्तूबर से
रुड़की। भारतीय सेना में भर्ती होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली पांच से 23 अक्तूबर तक रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में आयोजित की जाएगी। रैली में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (यूपी और यूके), अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे।
ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने कुछ सप्ताह पूर्व शहर में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए बैठक की थी। बैठक में अधिकारियों को होटल और ढाबों पर खाने की गुणवत्ता, चेकिंग कर संदिग्धों को भर्ती से दूर रखने, समय-समय पर चेकिंग कर व्यवस्था बनाए रखने आदि के संबंध में निर्देश दिए गए थे। बताया गया कि भर्ती के लिए केवल वही युवा पात्र होंगे, जिन्होंने एक से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडॉन की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवेश पत्र में दर्ज तिथि और समय के अनुसार निर्धारित स्थल पर रिपोर्ट करें। साथ ही रैली अधिसूचना में बताए गए सभी मूल दस्तावेज अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। सेना और नागरिक प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी रखने की बात कही है। अभ्यर्थियों को दलालों, एजेंटों और बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें