फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप के बाद अब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में पीजी कक्षाएं संचालित करने और शिक्षकों की नियुक्ति समेत अन्य मांगों के लिए एबीवीपी के बाद अब एनएसयूआई ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के चार सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठे। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार सुनैना राणा को पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

लक्सर के भुरनी खतीरपुर गांव के पास स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में कई मांगों को लेकर पिछले दो दिन से छात्रसंघ अध्यक्ष और एबीवीपी के सदस्य भूख हड़ताल पर थे। बुधवार को तहसीलदार सुनैना राणा ने छात्रों की कुछ समस्याओं का तत्काल हल कराने और बाकी को शासन स्तर पर भेजने का भरोसा दिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी, लेकिन छात्र नहीं माने थे। देर शाम अधिकारियों से वार्ता के बाद अनशन समाप्त करने पर सहमति बनी। इसके बाद छात्रों ने अनशन समाप्त कर दिया।
वहीं, बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के सदस्यों ने कॉलेज गेट पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अभी तक पीजी कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। राजनीतिक विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। कैंटीन नहीं होने से छात्रों को परेशानी होती है। बीए की कक्षाएं भी कम हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, क्रमिक अनशन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सत्येंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विशाल पंवार, जिला महासचिव अमित पुंडीर और कांग्रेस युवा मोर्चा के खानपुर विधानसभा अध्यक्ष नीटू चौधरी अनशन पर थे। किया। इस मौके पर अरुण कुमार, दीपक, मनीष, विनीत, रोहित, रजत, अमित, मनीषकुमार, सागर और शुभम आदि अनेक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें