फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से झटके के बाद बैक फुट पर बीटी गंज रामलीला

Sun, 09 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
बीटी गंज की रामलीला का एक दृश्य - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में रावण पुतला दहन को लेकर चल रहे विवाद के मामले में हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद श्रीरामलीला समिति बीटी गंज बैक फुट पर आ गई है। अब समिति ने बैठक कर मेयर यशपाल राणा की हठधर्मिता और दबंगई को कारण बताकर नेहरू स्टेडियम के बजाय मालवीय चौक के समीप मैदान में रावण के पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेयर यशपाल राणा की अगुवाई में नेहरू स्टेडियम समिति की ओर से नेहरू स्टेडियम में रामलीला का आयोजन कराया जा रहा है। अभी तक स्टेडियम में बीटी गंज रामलीला पुतला दहन करती आ रही थी। इस बार नेहरू स्टेडियम समिति यहां पुतला दहन करेगी। मामले में दोनों समितियां आरपार की लड़ाई के मूड़ में थी। बीटी गंज समिति मामले को हाईकोर्ट ले गई। लेकिन, बताया गया कि यहां बीटी गंज समिति को होईकोर्ट ने झटका दे दिया है। उसके बाद अब बीटी गंज समिति ने नेहरू स्टेडियम में पुतला दहन का निर्णय स्थगित कर दिया है। रविवार को श्री रामलीला समिति बीटी गंज रुड़की की एक बैठक जैन धर्मशाला बीटी गंज में हुई। जिसमें मेयर यशपाल राणा की जिद, हठधर्मिता एवं दबंगई का हवाला देते हुए दशहरा उत्सव व पुतला दहन का कार्य एसडी इंटर कालेज के मैदान मालवीय चौक पर किए जाने की जानकारी दी गई। इसमें मेले का भी आयोजन किया जाएगा। विजयदशमी पर श्रीराम की विजय यात्रा दशहरा पूजन के उपरांत दो बजे श्री रामलीला समिति बी टी के रंगमंच से प्रारंभ कर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मालवीय चौक पर पहुंचेगी। बैठक की अध्यक्षता साधुराम जैन ने की। इस दौरान पूर्व विधायक  सुरेश चंद जैन, समिति अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री सौरभ सिंघल, संयोजक मनोज अग्रवाल, विशाल गुप्ता, रजनीश गुप्ता, देशबंधु गुप्ता, चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह पनियाला, रश्मि चौधरी, प्रमोद चौधरी, मांगेराम चौधरी, गजेंद्र चौधरी, अनुज सैनी, विक्रम मेहता, पंकज गर्ग, सतेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें