फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अधिवक्ताओं ने स्थगित किया आंदोलन, 15 दिनों में पूर्ण समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद के मामले में मंगलवार को एडवोकेट एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में विचार विमर्श के बाद अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन स्थगित करते हुए कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया। एसोसिएशन से 15 दिनों में प्रकरण का समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयपाल सिंह पंवार ने सभी अधिवक्ताओं को सोमवार को एसडीएम सौरभ असवाल और एसपी देहात शेखर चंद सुयाल के साथ लेखपाल संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता और बिंदुओं के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ आगे की कार्रवाई और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।



अध्यक्ष उदयपाल सिंह पंवार ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं की सहमति से कार्यबहिष्कार को वापस ले लिया गया है। साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को प्रकरण के पूर्ण समाधान के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। 15 दिनों में प्रकरण का उनकी मांगों के अनुसार पूर्ण समाधान नहीं किया जाता तो संगठन दोबारा आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगा।
विज्ञापन


वहीं, अधिवक्ताओं के समर्थन में द सिविल बार एसोसिएशन लक्सर और दूसरे संगठनों ने भी प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर मामले का समाधान किए जाने का भरोसा जताया है। बताते चलें कि 20 फरवरी को आय प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद के मामले में दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।



इसके बाद से दोनों संगठन कार्यबहिष्कार कर आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को अधिकारियों से वार्ता के बाद लेखपाल संघ ने आंदोलन समाप्त कर दिया था। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने अपना कार्य बहिष्कार वापस ले लिया। एसोसिएशन की बैठक में सचिव प्रवीण गोयल, ममता शर्मा, इकराम अली, जितेंद्र सिंह, दीपांकर कौशिक, संजय कुमार, सुशील कुमार, सतेंद्र कुमार, प्रशांत चौहान, शबनम अंसारी, रजनीश कुमार, विपिन कुमार, वासू अग्रवाल, अलीशेर, फौजी सिंह सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें