फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाए: मदन कौशिक

Mon, 09 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
सम्‍मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की। प्रदेश के पूर्व काबिना मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा की आज के युग में भगवान परशुराम जी के आदर्श मनुष्य जीवन में महत्वपूर्ण है। उनके आदर्शों पर ही चलकर हम देश और संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।
विज्ञापन


रविवार को भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर युवा ब्राहमण जागृति मंच की ओर से नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विधायक मदन कौशिक, विशिष्ट अतिथि एवं फिल्मकार और गढ़वाल पोस्ट के संपादक सतीश शर्मा  एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जलज गौड़, अ.भा.ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने संयुक्तरुप से दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। विशिष्ट अतिथि एवं फिल्मकार सतीश शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में युवाओं की भागीदारी अहम है। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि युवा भी समाज जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ऐसी होती है जिसके समक्ष सब कुछ संभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती एक बड़ा पर्व है। इसलिए इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुराणों में उल्लेखित है कि भगवान परशुराम जी को देवों के देव महादेव से विशेष परशु प्राप्त हुआ था। परशु को सदैव धारण किये रहने के कारण ये परशुराम कहलाए। भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर मानव का कल्याण संभव है। डा. सुरेंद्र कौशिक, अ.भा.ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, डा. नवीन शर्मा एवं डा. संजय पारासर ने भी परशुराम जी के पदचिह्नों पर चलने का युवाओं से आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए जलज गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को बल मिलता है। कार्यक्रम संयोजक अमित वत्स, गौरव वत्स, संजय वत्स एवं राजीव शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज एवं देश के विकास के लिए जरूरी है एकजुटता। जो समाज जितना एकजुट होगा। उसका विकास उतना ही ज्यादा होगा।  कार्यक्रम के दौरान  विभिन्न क्षेत्र की 30 प्रतिभाओं को उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सोनीपत के जादूगर नीशू वत्स ने जादू दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर अमित वत्स, ललित मोहन जोशी, कुलदीप कौशिक, सतेन्द्र शर्मा, दिनेश कौशिक, सुधीर शांडिल्य, डीपी शर्मा, सुधीर शर्मा, गौरव, दीपक पांडेय, कुसुम जोशी, नितिन शर्मा, डा. आनंद भारद्वाज, पीएम शर्मा, बाबूराम, जीबी मिश्रा, अरविन्द शर्मा, शरद भारद्वाज, विपिन, सतेन्द्र, सत्य, अशोक  शर्मा, उत्तम शर्मा, दीपक शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा, शरद पांडेय, कैप्टन अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें