ओम बॉयो कालेज में बीएड में प्रवेश परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में विचार रखते कालेज प्रशासन के अधि
- फोटो : ROORKEE
विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में कोरोना के बीच बीएड में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जहां रुड़की स्थित केएलडीएवी पीजी कॉलेज में 30 दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी गई है, वहीं हरिद्वार रोड स्थित ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में भी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीकरण के आधार पर ही छात्रों को बीएड में प्रवेश मिल सकेगा।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार रोड स्थित ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में बीएड विभाग की एक बैठक हुई। इसमें बीएड प्रवेश प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया गया। इसमें बताया गया कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय इस बार अपने स्तर पर बीएड की प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन नहीं कर रहा है। इसके चलते कॉलेज स्तर पर पंजीकरण किया जाना है। बैठक में मौजूद एचआर हेड पारिजात पांडे एवं संस्थान के अध्यक्ष मनीष सैनी ने बताया कि बीएड में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। सीटों के सापेक्ष पंजीकरण पूरा होने के बाद इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को भी उपलब्ध कराई जाएगी। पंजीकरण कराने वाले छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं केएल डीएवी पीजी कॉलेज में गढ़वाल विश्वविद्यालय के आदेश पर पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए कॉलेज की ओर से सूचना जारी की गई है। प्रधानाचार्य यशोदा मित्तल ने बताया कि 30 दिसंबर तक छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण केवल वही छात्र कर सकते हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपना पंजीकरण करा रखा है।