फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक स्थगित, सदस्यों ने खोला मोर्चा

Thu, 15 Dec 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोरम पूरा नहीं होने पर क्षेत्र पंचायत की बैठक स्थगित कर दी गई। उधर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक कर ब्लाक प्रमुख के पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पति पर अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगाया।

बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में अधिकारी सदस्यों का इंतजार करते थे। बावजूद अधिसंख्य सदस्य नहीं पहुंचे। डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान के पहुंचने पर बीडीओ मनविंदर कौर उनको साथ लेकर ब्लॉक सभागार पहुंचीद्घ 12 बजकर 18 मिनट पर क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू की गई। पुहाना के प्रधान सलीम ने कहा कि बैठक का कोरम ही पूरा नहीं है, लिहाजा इसे स्थगित किया जाए। जिस पर बीडीओ ने उपस्थिति रजिस्टर मंगाया तो उसमें 40 के बजाय केवल 10 सदस्यों के हस्ताक्षर मिले, जबकि 49 ग्राम प्रधानों में से एक का भी हस्ताक्षर नहीं था। ऐसे में कोरम पूरा नहीं होने पर  बीडीओ मनविंदर कौर ने स्थगित होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


वहीं बाद में बीडीसी सदस्यों ने नवीन मंडी में बैठक कर ब्लॉक प्रमुख जरीन नदीम के पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सदस्यों का कहना था कि ब्लॉक प्रमुख के पति नदीम उनके अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। आरोप लगाया कि अभी तक एक भी बीडीसी सदस्य को निधि नहीं मिली है। ब्लॉक प्रमुख के पति की मनमानी पर ही उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया था। यहां बैठक में तौसीफ, गालिब, जाहिदा, प्रमोद शर्मा, मुनेश, जितेंद्र कुमार, विश्वास, अखिलेशचंद्र, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गलत फहमी करेंगे दूर
मैं अपने सभी अधिकारों का स्वयं प्रयोग कर रही हूं। बैठक को लेकर कुछ गलतफहमी होने से बीडीसी सदस्य एवं प्रधान बैठक में नहीं आ सके। सबसे मिलकर गलत फहमियों को दूर किया जाएगा। सबको साथ लेकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही दोबारा बैठक की जाएगी।
जरीन नदीम, ब्लाक प्रमुख, रुड़की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें