फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पांच जोड़ी रेलगाड़ियों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान रेलगाड़ियों में यात्रियों की अधिक संख्या बढ़ने के मद्देनजर रेलवे नवंबर माह के पहले पखवाड़े में पांच जोड़ी रेलगाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इनमें मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान भीड़ के मद्देनजर बरौनी - अमृतसर - बरौनी स्पेशल एक्सपे्रस, फिरोजपुर कैंट - पटना जंक्शन - फिरोजपुर कैंट स्पेश एक्सप्रेस, वाराणसी - दिल्ली - वाराणसी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर और लोकहा बाजार - आनंद विहार टर्मिनल - लोकहा बाजार एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 से 17 नवंबर के बीच वातानुकूलित, द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। सीनियर डीसीएम ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें