फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संरक्षित पशु कटान की सूचना पर कार्रवाई, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लादपुर कलां गांव के संरक्षित पशु कटान की सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड और कोतवाली पुलिस की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर ली। पुलिस को आता देखकर तीन आरोपी प्रतिबंधित मांस के बैग फेंककर जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने मौके से 100 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित मांस और पशु अवशेष बरामद किए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


24 सितंबर की रात को गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड के उपनिरीक्षक को लादपुर कलां गांव के समीप जंगल में संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर स्क्वाॅड ने कोतवाली पुलिस के साथ जंगल में घेराबंदी कर ली। इस दौरान मांस लेकर आ रहे तीन आरोपियों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह मांस को वहीं फेंककर मौके से भागने लगे।

पुलिसकर्मियों ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने मौके से 102 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और पशु अवशेष बरामद किए। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में बरामद मांस के नमूने सुरक्षित करने के बाद शेष मांस को निस्तारित करा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोवंश संरक्षण स्क्वॉड के उपनिरीक्षक शरद सिंह की ओर अज्ञात के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें