फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तमंचा दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक महिला ने तीन लोगों पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी और फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह 19 अप्रैल को अपने बेटे के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी बीच गांव के ही तीन लोग घर में घुस गए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर तीनों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी युवक को देखकर तीनों तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार तीनाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें