सोमवार को प्रेम मंदिर में सर्व समाज सेवा समिति ने की शुरआत
सर्व समाज सेवा समिति की ओर से पांच रुपये भरपेट थाली सेवा की शुरुआत की गई है। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद जौहर ने कहा कि आज सर्व समाज के हित के लिए संस्था की ओर से पांच रुपये में भरपेट थाली सेवा शुरू की गई है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि संस्था का प्रयास सराहनीय है। मेयर गौरव गोयल ने कार्यक्रम में पहुंचकर भोजन वितरित किया। मातृ मंडल सेवा भारती की जिला महामंत्री पूजा नंदा ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पूर्व में भी समाज हित के लिए प्रयास किए जाते रहे हैं। इस दौरान एडवोकेट तिलक राज, अरविंद कश्यप, पंकज नंदा, गगन ग्रोवर, मनीष जौहर, शरद गुप्ता, सचिन गुप्ता, विपिन ठकराल, सतपाल अरोड़ा, हरीश आहूजा, सुरेंद्र मेहंदीरत्ता, विनोद भगत आदि मौजूद रहे। उधर, प्रथम दिन लगभग ढाई सौ लोगों ने थाली सेवा का लाभ उठाया।