फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 28 Oct 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लंढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानेदय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कर्मचारी मानदेय की मांग का लेकर पंचायत कार्यालय में धरना दे रहे हैं।

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार की देर शाम नगर पंचायत चेयरमैन खलील अहमद उनके धरने पर पहुंचे। उन्होंने पहले तो धरना समाप्त करने के लिए कहा, लेकिन जब ऐसा करने से इन्कार किया तो गुस्साए चेयरमैन ने उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप लगाया कि धरना समाप्त नहीं करने पर उन्हें संविदा कर्मचारी पद से भी निकालने की धमकी दी गई। देर रात संविदा कर्मचारी बिजेंद्र ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मंाग की। वहीं मानदेय बढ़ाने एवं चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर संविदा कर्मी शुक्रवार को भी धरने पर बैठे रहे। धरने पर अमित, राहुल, संदीप, महिपाल, संजय, रविंद्र, राजेंद्र, मिंटू आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चेयरमैन खलील अहमद ने कहा कि उनकी ओर से संविदा कर्मचारियों को मानदेय बढ़ाने को लेकर बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर शासन को भेज रखा है। यही बताने के लिए कर्मचारियों के बीच गया था। उन्होंने जाति सूचक शब्दों के आरोन को निराधार बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें