फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज न देने पर महिला को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
19 मार्च 2023 को भगवानपुर निवासी युवक से हुई थी महिला की शादी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
मंगलौर। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बा लंढौरा निवासी आसमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 19 मार्च 2023 को कस्बा भगवानपुर निवासी अफजल उर्फ लालू के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के तहत हुई थी। शादी में उसके मायके पक्ष द्वारा अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराली खुश नहीं थे और वह दहेज में कार की मांग कर रहे थे। आरोप है कि सात मई 2023 को ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग को लेकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। 14 मई 2023 को उसका पति विवाहिता के मायके पहुंचा और दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाहिता ने मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए पति अफजल उर्फ लालू, सास मुनव्वरा, मामी शमीम व मुनफेत के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें