फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एक्सीडेंटल कार को नई बताकर बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक नामी ऑटोमोबाइल कंपनी में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि शोरूम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उन्हें एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी नई बताकर बेच दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शोरूम के डायरेक्टर समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को कनखल थाना क्षेत्र के हजारीबाग निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 30 दिसंबर 2025 को मंगलौर से एक टाटा सफारी खरीदी थी। डिलीवरी के समय शोरूम के स्टाफ ने विश्वास दिलाया कि गाड़ी की पूरी जांच हो चुकी है और वो बिल्कुल नई है।

पीड़ित को धोखाधड़ी का पता तब चला जब पीड़ित पांच जनवरी को गाड़ी में फॉग लाइट लगवाने के लिए एक बाहरी मैकेनिक के पास गए। मैकेनिक ने बोनट खोलते ही बताया कि गाड़ी पहले से ही एक्सीडेंटल है। इसके बाद पीड़ित ने प्रोफेशनल इंस्पेक्शन कराया जिसकी रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में फेन्डर एलएचएस और आरएचएस दोबारा पेंट किए हुए हैं। बोनट पत्ती, फ्रंट डोर के साथ-साथ दोनों हेड लाइटें डैमेज पाई गई।
विज्ञापन




इसके बाद पीड़ित ने तहरीर में शोरूम के डायरेक्टर मोहित संगल, मुकेश संगल, जनरल मैनेजर अवि गुप्ता, ब्रांच मैनेजर मनीष और सेल्समैन शुभम पर साजिश रचने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन लोगों ने अपने फायदे के लिए जानबूझकर एक्सीडेंटल गाड़ी बेची है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब शोरूम के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें