फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग की तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन




11 फरवरी को परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। 16 फरवरी को गुजरात के चंदोडर स्थित एक कंपनी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विवेचना के दौरान मामले में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि नाबालिग की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता थी। डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम को गुजरात भेजा गया था। वहां से पीड़िता की सकुशल तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें