फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छह माह से मंदिर छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पंचवेली गांव स्थित प्राचीन पंचलेश्वर शिव मंदिर के पुजारी नियति यतिसेवानंद गिरी ने पास के गांव के एक व्यक्ति और उसके साथियों पर लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुजारी का कहना है कि वह वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना और देखरेख कर रहे हैं लेकिन करीब छह माह से कुछ लोग मंदिर पहुंचकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और मंदिर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार लक्सर तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।पुजारी ने न्याय की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई है। पंचलेश्वर महादेव मंदिर को स्थानीय मान्यता के अनुसार महाभारत कालीन माना जाता है और कहा जाता है कि इसका निर्माण पांडवों ने कराया था। उधर, सुल्तानपुर पुलिस ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें