फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: केमिकलयुक्त पानी खेतों में छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने एक कंपनी पर रात के समय केमिकलयुक्त गर्म पानी किसानों के खेतों में छोड़ने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो कंपनी की तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को उकिमो तुगलपुर में आयोजित मासिक बैठक में जिला प्रभारी नरेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की एक कंपनी रात के समय केमिकलयुक्त पानी किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में छोड़ रही है। पानी से किसानों की गन्ने, धान और हरे चारे की फसलें बर्बाद हो रही है। आरोप लगाया कि इस बाबत पहले भी तहसील प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत की थी। लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो कांवड़ यात्रा के बाद कंपनी के गेट की तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा। इस दौरान राधेश्याम, अनिल, विकास, मांगेराम, सिताब सिंह, संजीव, बलराम, सुधीर चौधरी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें