फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को घर से अगवा कर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश कर ली है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद निवासी एक परिवार कोतवाली क्षेत्र में रहकर गन्ना कोल्हू पर कार्य करता है। 28 मार्च को व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि स्थानीय युवक उनकी नाबालिग बेटी को रात के समय उनके घर से उनकी बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी।



इस बीच उसके एक ठिकाने पर मौजूद होने की पुख्ता जानकारी हाथ लगने पर उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की भी तलाश कर ली है। जांच के दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। इस पर आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें